PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana / PM USP Yojana : भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और उनके करियर को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में मदद करती है।केंद्र सरकार ने अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत अंडर ग्रेजुएट छात्रों को 12,000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है और इसके लिए कौन पात्र है, इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पीएम यूएसपी योजना के मुख्य उद्देश्य
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना।
- उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकन को बढ़ावा देना।
- प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
- देश में शिक्षा का स्तर सुधारना और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना।
उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना: पात्रता
- भारतीय नागरिक होना आवश्यक।
- परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से कम होनी चाहिए।
- मेधावी छात्रों को प्राथमिकता।
- 12वीं की परीक्षा में कम से कम 75% अंक।
- योजना के तहत केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ :
- वित्तीय सहायता: ट्यूशन फीस, किताबों और अन्य खर्चों के लिए आर्थिक मदद।
- शिक्षा ऋण में सब्सिडी: कम ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा।
- छात्रवृत्ति: मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप।
- करियर गाइडेंस: छात्रों को करियर से जुड़े सही मार्गदर्शन की सुविधा।
आवश्यक दस्तावेज़ :
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (आधार लिंक्ड)
- अन्य दस्तावेज़ जैसे की छात्रवृत्ति से संबंधित प्रमाणपत्र आदि।
और देखो : प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें (आधार, आय प्रमाण पत्र, 12वीं मार्कशीट, प्रवेश प्रमाण)।
- फॉर्म सबमिट करें और पुष्टि का प्रिंटआउट लें।
- आवेदन की स्थिति पोर्टल पर चेक करें।
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।